
भरतपुर - कमर दर्द और अन्य दर्द से छुटकारा, 18 अगस्त को डॉ. एच.एन. शर्मा कैम्पस में निःशुल्क एडवांस फिजियोथेरेपी एवं Hi Power PEMF Therapy शिविर
भरतपुर, 16 अगस्त। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों तक एक ही जगह बैठकर काम करना, गलत तरीके से सामान उठाना और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कमर दर्द, गर्दन दर्द और जोड़ों की समस्याएं आम हो गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का सही उपचार न किया जाए तो यह आगे चलकर स्लिप डिस्क, साइटिका और पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल के तत्वाधान में 18 अगस्त 2026, मंगलवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉ. एच.एन. शर्मा कैम्पस, वासन गेट, भरतपुर में निःशुल्क एडवांस फिजियोथेरेपी एवं Hi Power PEMF Therapy शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
फिजियोथेरेपी दवाओं और सर्जरी के बिना दर्द से राहत दिलाने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। यह शरीर की मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाती है। फिजियोथेरेपी के माध्यम से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर की लचीलापन बढ़ता है। नियमित फिजियोथेरेपी से न केवल मौजूदा दर्द में आराम मिलता है बल्कि भविष्य में दोबारा समस्या होने की संभावना भी कम हो जाती है।
कमर दर्द को आधुनिक जीवनशैली की बीमारी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठना, झुककर काम करना, भारी वजन उठाना और मोटापा इसके मुख्य कारण हैं। शुरुआत में हल्का दर्द नजरअंदाज किया जाता है, लेकिन यही दर्द बाद में नसों को दबाकर स्लिप डिस्क और साइटिका का रूप लेता है। ऐसे में फिजियोथेरेपी और PEMF Therapy मरीज को बिना ऑपरेशन के राहत दिलाने में मददगार साबित होती हैं।
इस निःशुल्क शिविर में अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा मरीजों की जांच कर व्यक्तिगत उपचार बताया जाएगा। शिविर में निम्न समस्याओं का उपचार बिल्कुल निःशुल्क किया जाएगा:
1. स्लिप डिस्क और कमर दर्द
2. साइटिका और नसों का दर्द
3. घुटने दर्द और अर्थराइटिस
4. सर्वाइकल और गर्दन का दर्द
5. पैरालिसिस के बाद रिकवरी
शिविर की विशेषता Hi Power PEMF Therapy होगी। यह एक एडवांस तकनीक है जिसमें पल्स्ड इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड के जरिए कोशिकाओं को ऊर्जा मिलती है। इससे सूजन कम होती है, दर्द में तुरंत राहत मिलती है और हड्डियों व नसों के उपचार में तेजी आती है। यह थेरेपी दवा रहित और बिना किसी साइड इफेक्ट के है।
असुविधा से बचने के लिए मरीजों से अनुरोध है कि वे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें: 9772089522
BJP श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराना है ताकि भरतपुर के लोग स्वस्थ और दर्दमुक्त जीवन जी सकें।
#BJP #HealthCamp #Bharatpur #FreeTreatment #Physiotherapy #BackPainRelief