Public App Logo
थानेसर शहर में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे : सुभाष सुधा -सरकार की तरफ से खर्च किया जाएगा 5 करोड़ का बजट, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने की बातचीत डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर शहर के हर चौक व सार्वजनिक जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस बड़ी परियोजनाओं पर सरकार की तरफ से लगभग 5 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इस परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत भी की गई है और मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को जल्द अमलीजामा पहनाने का आश्वासन भी दिया है। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मंगलवार को कार्यकर्ताओं से थानेसर के विकास कार्यों को लेकर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से थानेसर शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की परियोजना के बारे में बातचीत की गई। इस परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई कि किन किन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इन कैमरों के लगने से शहर में सुरक्षा बढ़ जाएगी और घटनाओं पर अंकुश भी लगेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस परियोजना पर लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। सभी सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल एक जगह पर रहेगा और कंट्रोल रूम में बैठकर थानेसर शहर के चप्पे चप्पे की निगरानी रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि थानेसर शहर में विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर विकास कार्य के लिए बजट मुहैया करवा रहे हैं। इससे ही थानेसर शहर का चहुमुखी विकास संभव हो पाया है। पूर्व राज्यंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से ही गांवों और शहरों का विकास तेज गति के साथ हो रहा है। हर हल्के पर कई हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। हाल ही में सरकार ने थानेसर शहर के नागरिकों को रेलवे एलिवेटेड ट्रैक की सौगात देने का काम किया है। इस ट्रैक से हजारों लाखों लोगों को फायदा पहुंचा है। - Thanesar News