Public App Logo
बांद्रा की एमके चैम्बर्स में आग से 7 घायल, 1990 के दशक के D-कंपनी और छोटा राजन गैंग से जुड़ा है इमारत का इतिहास। दैनिक वीरधरा राजस्थान। मुंबई। बांद्रा के एमके चैम्बर्स के B विंग में आग लगने की खबर मिली, जिसमें एक बच्चा और 6 अन्य लोग घायल हो गए। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज भाभा अस्पताल में चल रहा है। बांद्रा के एमके चैम्बर्स में आग लगने की यह घटना जिसमें मरीहा शेख नाम की 12 साल की बच्ची और छह अन्य लोग घायल हुए। यह किसी आम रिहायशी इमारत की मामूली घटना नहीं है। असल में, इसका मुंबई के अंडरवर्ल्ड से गहरा ऐतिहासिक संबंध रहा है और यह 1990 के दशक के D-कंपनी नेटवर्क से सीधे जुड़ी हुई है। यह छोटा राजन और दाऊद इब्राहिम के बीच 1993 के बाद हुई फूट के दौरान एक अहम और खूनी अध्याय का गवाह रही है। - Chittaurgarh News