
*खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर पहुंचे गांव टीट, ग्रामीणों से हुए रूबरू*
विधायक डा.कृष्ण कुमार और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली रही विशेष रूप से मौजूद
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने रेवाड़ी में आयोजित 80 वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद गांव टीट पहुंचे। इस मौके पर विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली विशेष रूप से मौजूद रहे।
जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट, सरपंच प्रतिनिधि अभय सिंह टीट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंत्री, विधायक और जिला अध्यक्ष का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है और रेवाड़ी की भी वीर सैनिकों की धरती के रूप में अपनी विशेष पहचान है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा. अरविंद यादव कुंड, जिला उपाध्यक्ष जीतू चेयरमैन, महामंत्री प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर, एनिमेंट पर्सन जीवनराम गर्ग, मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, सरपंच अशोक यादव मामडिया आसमपुर, पूर्व प्रधान जयभगवान हरजीपुर, सरपंच महेश यादव बोहतवास, सरपंच नरेंद्र चिमनवास, सरपंच जीता पाली, सरपंच सत्यपाल आलियावास, श्रीप्रकाश पीथडावास, सरपंच हेमंत नंगली गोधा, सरपंच विकास सैदपुर, दिनेश शर्मा खोरी आदि मौजूद रहे।
-----
Rewari, Rewari | Aug 16, 2026