
रंग-बिरंगे लहरियों से सजा अग्रवाल महिला मंडल (मंडी रोड) का उत्सव
सवाई माधोपुर अग्रवाल महिला मंडल मंडी रोड की ओर से गुरुवार को पैराडाइज मैरिज गार्डन में हर्षोल्लास के साथ लहरिया उत्सव श्वेता गर्ग डॉ नेहा गुप्ता एवं अलका गुप्ता के आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी की पूजा अर्चना एवं गणेश वंदना के साथ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता गुप्ता ने की। इस मौके पर रंग-बिरंगे लहरिया में सजी महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। उत्सव के दौरान महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी निभाई जिसमें मिसेज तीज का चयन भी किया गया। मिसेज तीज में युवा में प्रथम दीपा गर्ग व द्वितीय नीतू अग्रवाल रही एवं वरिष्ठ में प्रथम उर्मिला अग्रवालऔर द्वितीय पर लीला गोयल रही। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पर मनीषा गर्ग और द्वितीय रश्मि मंगल रही। कार्यक्रम मे महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उपाध्यक्ष संगीता अग्रवाल,मंत्री हर्षा सिंहल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, संरक्षक कृष्णा गुप्ता, सुमन, राजकुमारी,राधिका,गुंजन, सोनिया, अंबिका,कविता, अरुणा गर्ग सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन संगीता अग्रवाल एवं राधिका गर्ग ने किया