#मंदसौर पुलिस ने एक बड़े साइबर धोखाधड़ी मामले का खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह एनआरआई बनकर मेट्रीमोनियल साइटों के माध्यम से युवतियों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी खुद को विदेश में रहने वाला बताकर पहले दोस्ती करते और फिर विश्वास जीतकर विभिन्न बहाने बनाकर रुपये ऐंठते थे।
मामले की शिकायत एक स्थानीय युवती ने की थी, जिससे शादी का झांसा देकर साढे 7 लाख रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह के अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि इन ठगों के नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा ठगी गई अन्य महिलाओं का पता लगाया जा सके। साइबर एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि किसी भी ऑनलाइन मेट्रीमोनियल साइट पर अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उनकी पहचान का पूरी तरह सत्यापन करें।
#breakingnewswala #MandsaurCrime #मंदसौरNews #CyberFraud #CyberSecurity #HindiNews #CrimeAlert #BNWTV