उपनिरीक्षक लाइन हाजिर, निरीक्षक समेत 20 पुलिसकर्मियों का तबादला
एपुलिस महकमे में अनुशासनहीनता पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने उप निरीक्षक धर्म प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
इसके साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निरीक्षक समेत 20 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी की इस अचानक कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।