
#मणिपाल हॉस्पिटल गोवा के कंसल्टेंट-सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉक्टर श्रीधरन एम ने चेतावनी दी है कि रोजमर्रा की गलत आदतें जैसे देर रात तक जागना, जंक फूड का अधिक सेवन और घंटों लगातार बैठे रहना जानलेवा साबित हो सकती हैं। ये आदतें शरीर के हार्मोनल बैलेंस, मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित कर कई गंभीर कैंसर का जोखिम पैदा करती हैं। जंक फूड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड आहार से तेजी से बढ़ने वाला मोटापा कम से कम 12 तरह के कैंसर की मुख्य जड़ बन चुका है। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ ब्रेस्ट, कोलोन और पैनक्रियाज कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं।
डॉक्टर के अनुसार मानव शरीर का 24 घंटे का जैविक चक्र देर रात तक जागने और रात में ज्यादा रोशनी के संपर्क में रहने से बिगड़ता है, जिससे ट्यूमर के विकास को नियंत्रित करने वाला मेलाटोनिन हार्मोन घटने लगता है। इसके अलावा काम या स्क्रीन के सामने बिना ब्रेक लिए घंटों बैठे रहने से ओवेरियन, एंडोमेट्रियल, कोलोन, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर की आशंका काफी बढ़ जाती है। विशेषज्ञों ने नियमित नींद, ताजे फल-सब्जियों से भरपूर पौष्टिक आहार और दैनिक हल्की फिजिकल एक्टिविटी अपनाने की सलाह दी है ताकि जीवनभर कैंसर के खतरे से सुरक्षित रहा जा सके।
#breakingnewswala #CancerAwareness #स्वास्थ्यNews #HealthTips #LifestyleDiseases #HealthyLiving #MedicalNews #BNWTV