Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त पत्र के आलोक में हर घर तिरंगा अभियान 2026 अंतर्गत आज जिला प्रशासन के सौजन्य से समाज के सभी वर्ग के लोगों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, विभिन्न संघ के प्रतिनिधि, चिकित्सक, संस्कृति कर्मी,व्यवसाई, शिक्षाकर्मी,खिलाड़ी, समाहरणालय कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ समाहरणालय परिसर से हुआ जहां पहले राष्ट्र गीत वंदे मातरम और उसके पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन का गायन किया गया। समाहरणालय परिसर में वंदे मातरम की परिकल्पना आधारित भव्य रंगोली भी बनाई गई थी जो आकर्षण का केंद्र बनी। तिरंगा यात्रा के प्रारंभ के समय जिलाधिकारी ने अपार जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन आज किया जा रहा है, वह वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में किया जा रहा है। आप सभी जानते हैं कि वंदे मातरम को भारत सरकार ने राष्ट्रगीत के रूप में स्वीकृत की है। वंदे मातरम की रचना महान कवि और रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के द्वारा 1875 में की गई थी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के द्वारा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से देश के सभी जिलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा इस यात्रा को आयोजित किया गया है जिसमें समाज के सभी वर्गों का संपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रवाद की भावना से ओत-पोत व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित करनी भी है। तिरंगा यात्रा समाहरणालय से निकलकर मुख्य पथ होते हुए कचहरी चौक, राजा बाजार, बलुआ ओवरफ्लाई से होते हुए सदर अस्पताल,रेड क्रॉस, टाउन थाना से होते हुए गांधी संग्रहालय तक गई जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के समापन से पूर्व यात्रा में भाग लेने वाले सभी गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। ज्ञातब्य है कि सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी तिरंगा यात्रा का आयोजन आज जिले भर में किया गया है।

MORE NEWS