Public App Logo
महात्मा गांधी महाविद्यालय खरसिया की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष युवा पार्षद साहिल शर्मा 'चीनू' बने ▪️मंत्री रामविचार नेताम की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी खरसिया। महात्मा गांधी महाविद्यालय खरसिया के लिए अच्छी खबर है। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा जारी आदेश क्रमांक GENS/58639/2026-COLL RGH/अ.वि.लि./2026 दिनांक 07/2026 के अनुसार जिले के शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इस आदेश में शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरसिया जिला रायगढ़ का अध्यक्ष युवा पार्षद भाई साहिल शर्मा 'चीनू' निवासी पंजाब नेशनल बैंक के सामने, खरसिया को मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति माननीय श्री रामविचार नेताम, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन-आदिम जाति विकास, कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर की गई है। युवा, ऊर्जावान और समाजसेवी छवि वाले साहिल शर्मा के अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। नगरवासियों और छात्र-छात्राओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय में शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साहिल शर्मा 'चीनू' वर्तमान में युवा पार्षद के रूप में भी सक्रिय हैं और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। - Kharsia News