सारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दाधीच ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। "समाज उत्थान के लिए सामाजिक संगठन परम आवश्यक"उक्त विचार शिक्षाविद, समाज सेवी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्री दाधीच ब्राह्मण महासभा कन्हैयालाल भट्ट ने सारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में उपखंड क्षेत्र के दाधीच ब्राह्मण समाज की बैठक को बतोर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं को सनातन धर्म व प्राचीन संस्कृति, शिक्षा, वैदिक शिक्षा व पुश्तैनी पांडित्यकर्म का महत्व बताते हुए युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जता चिन्तन भी दिया।
इस अवसर पर विगत दिनों सांवरिया जी के मण्डफिया में चित्तौड़गढ़ जिले के दाधीच ब्राह्मण समाज की आयोजित बैठक में लिए गये निर्णय से अवगत कराते हुए मुख्य अतिथि भट्ट ने कहा कि दाधीच ब्राह्मण समाज का महाकुंभ अन्तर्राष्ट्रीय व अखिल भारतवर्षीय स्तर पर युवक, युवती, विधुर, विधवा एवम परित्यक्ता का परिचय सम्मेलन छ सितम्बर रविवार को सांवलिया सेठ न्यूकोटेज होटल कबूतर खाने पास सांवलिया जी मण्डफिया में प्रस्तावित विशाल सम्मेलन में समर्पण भाव से योगदान की अपील की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला दाधीच ब्राह्मण समाज के जिला संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत दायमा ने समाज की संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि पर्व व महापुरुषों की जयंतियों के आयोजन से हम उनसे प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
बैठक में प्रचार प्रसार व संगठन मंत्री अनिल व्यास ने उपखण्ड स्तर पर महर्षि दधिची जयन्ति आगामी सितम्बर माह में धूम धाम से मनाने व विशाल परिचय सम्मेलन में यथाशक्ति योगदान देने पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज जनों की मांग पर छः सितम्बर को होने वाले परिचय सम्मेलन में भाग लेने वाले पात्र जनों को अपने अपने बायोडेटा आयोजकों को भेजने की अन्तिम तारीख 23 अगस्त तक बढ़ाये जाने की जानकारी दी।
बैठक में भैरू शंकर शर्मा भालोंटा की खेड़ी, रामेश्वर लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा सालेरा, नारायण लाल शर्मा कुआं लिया, दिनेश कुमार शर्मा बूढ, सहित क ई समाज जनो ने विचार व्यक्त किए। ब्लाक अध्यक्ष शंकर लाल जोशी ने आभार व्यक्त किया।