
#उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन में #टिहरी के #सनंत कुमार को मिली #राज्य कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी
#टिहरी। #उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन की चुनावी बैठक #हल्द्वानी में सम्पन्न हुई। जिसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। #चुनाव में #ध्रुव मुंज्याल को #अध्यक्ष तथा #भूपाल सिंह चौपाल को #सचिव निर्वाचित किया गया।
#जिला क्रीड़ा अधिकारी #दीपक रावत ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान #भारतीय ओलंपिक संघ के #पूर्व महासचिव एवं वर्तमान में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव तथा उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव #राजीव मेहता भी उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में सम्पन्न चुनावी प्रक्रिया ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
#उन्होंने बताया कि चुनाव में #टिहरी हॉकी एसोसिएशन के #सचिव #सनंत कुमार को #उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन का कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। राज्य कार्यकारिणी में टिहरी की भागीदारी को जिले में हॉकी के बढ़ते प्रभाव और निरंतर हो रही खेल गतिविधियों के रूप में देखा जा रहा है।
सनंत कुमार के कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने से टिहरी गढ़वाल के हॉकी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। माना जा रहा है कि राज्य कार्यकारिणी में जिले की मजबूत भागीदारी से टिहरी में हॉकी के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।