
बाइक चोरी के वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा, चोरी की अपाचे बरामद
गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के पास देर रात हुई गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
गंजडुंडवारा, कासगंज। बाइक चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगाप्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने 29 सितंबर 2026 की देर रात रेलवे स्टेशन के पास से अंसार पुत्र निसार, निवासी ग्राम नागर थाना सुन्नगढ़ी, हाल निवासी नई बस्ती सुजावलपुर थाना गंजडुंडवारा, को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई।
बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना गंजडुंडवारा में मुकदमा अपराध संख्या 265/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अंसार पुत्र निसार, निवासी ग्राम नागर थाना सुन्नगढ़ी, जनपद कासगंज, हाल निवासी नई बस्ती सुजावलपुर थाना गंजडुंडवारा।
बरामदगी
चोरी की एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
चमन कुमार गोस्वामी, प्रभारी निरीक्षक थाना गंजडुंडवारा, मय पुलिस टीम।