ट्रक की टक्कर से बस क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर
वराह भगवान तिराहे पर हादसा, ट्रक पलटा; दो घायल, चालक अलीगढ़ रेफर
सोरों। गुरुवार रात्रि करीब तीन बजे वराह भगवान मूर्ति तिराहे के पास बदायूं की ओर से आ रहे ट्रक UK06CA2976 ने सड़क किनारे खड़ी बस MP06ZD7725 में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में बस चालक चंदगीराम पुत्र रघुवीर जोशी, निवासी ग्राम चिनोनी चंबल, जिला मुरैना गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मिल्की पत्नी नरेंद्र, निवासी ग्राम बराना, जिला मुरैना को मामूली चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची सोरों पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सोरों पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक चंदगीराम को जिला अस्पताल कासगंज से जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर किया गया, जबकि मिल्की को उपचार के बाद परिजनों के साथ भेज दिया गया। ट्रक में अप्पी फिज कोल्ड ड्रिंक लदी थी।