गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
गांधी जयंती के अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में VB-G RAM G, VGPP, रोजगार, जल संरक्षण, आजीविका, ग्रामीण अधोसंरचना एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे ने आगामी पांच वर्षों की Perspective Plan तैयार करने और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, तालाब, डबरी सहित आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव रखे और स्वच्छता व श्रमदान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सशक्त ग्राम सभा, समृद्ध गांव की पहचान।
#SpecialGramSabha #विकसितभारत #जीरामजीएक्ट2025 #ग्रामीणविकास #सशक्तगांव
@dpr.chhattisgarh
@ministryofpanchayatiraj