
बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए प्रभावी दिशा-निर्देश
🔹 जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा बैठक संपन्न।
🔹 जनहानि, पशुहानि, मकान एवं फसल क्षति तथा जलभराव की स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई।
🔹 तिल, उड़द एवं मूंग की फसलों की क्षति का एरिया-वाइज सर्वे कराने के निर्देश, कोई भी पात्र किसान मुआवजे से वंचित न रहे।
🔹 जलभराव वाले क्षेत्रों, नालों पर अतिक्रमण एवं चोक प्वाइंट्स को चिन्हित कर सूची तैयार करने के निर्देश।
🔹 सभी प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पीए सिस्टम सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
🔹 विद्युत विभाग को पीए सिस्टम वाले स्थानों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था की तत्काल मरम्मत के निर्देश।
🔹 लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त सड़कों का चिन्हांकन कर शीघ्र पैचवर्क एवं मरम्मत कराने के निर्देश।
🔹 स्वास्थ्य विभाग को सीएचसी/पीएचसी में चिकित्सकों की उपलब्धता तथा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 जलभराव वाले क्षेत्रों में दूषित हैंडपंपों के पानी का प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश।
🔹 सभी गौशालाओं में प्राथमिकता पर पशु टीकाकरण एवं जलभराव/कीचड़ प्रभावित गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश।
Amit Aasery
Banda, Banda | Sep 27, 2026