
*एसपी मेधा भूषण आईपीएस से बाजार एसोसिएशन के प्रधानों ने की शिष्टाचार भेंट*
*आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रधानों से लिए सुझाव*
*त्योहारी सीजन में बाजारों सहित जिले की सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद : एसपी मेधा भूषण आईपीएस*
पानीपत, 29 सितंबर। शहर के विभिन्न बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन की ओर से पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा भूषण को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आगामी त्योहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए बाजारों सहित शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए गए। एसोसिएशन के प्रधानों की ओर से बाजारों में पुलिस कमांडो दस्ते की पैदल गश्त कराने, ई-रिक्शा, ऑटो तथा माल ढुलाई के अन्य वाहनों के लिए समय निर्धारित करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए। पुलिस अधीक्षक महोदया ने सुझावों पर मौके पर ही संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित व्यवस्था को लागू कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में बाजार एसोसिएशन के प्रधानों ने न केवल सुझाव दिए, बल्कि पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के हर प्रयास में सहभागी बनने का आश्वासन भी दिया।
एसपी मेधा भूषण आईपीएस ने कहा कि त्योहारी सीजन में खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों का रुख करते हैं, जिससे बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रहती है। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शाम के समय बाजारों में पैदल पुलिस गश्त की जा रही है।
एसपी मेधा भूषण आईपीएस ने कहा कि सुरक्षा के हर प्रयास में पुलिस दुकानदारों और शहरवासियों के साथ है। जिला पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह कृतसंकल्प है। उन्होंने दुकानदारों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुकानों पर हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए और उनमें अधिक से अधिक दिनों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जानी चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर फुटेज स्पष्ट रूप से प्राप्त हो सके और किसी भी वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में पुलिस को मदद मिल सके। कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर सूचना दें जो पुलिस बिना देरी के मौके पर पहुचेंगी।
बैठक में गौरव लीखा, अनिल मदान, दर्शन वधवा, चंद्र सहगल, विनोद जैन, आशीष तायल, सुनील वधवा, चंद्रगुप्त अग्गरवाल, मीनाक्षी चावला, यश हुड़िआ, वेद प्रकाश, विजय कक्कड़, हिमांशु कटारिया, देवेंद्र सिंह, सुशील भराडा, मोहित बजाज, प्रीतपाल सिंह, निशांत सोनी, अमन मुंजाल, संजय वर्म, मीनाक्षी चावला, कर्मचंद नारंग, कृष्ण फुटेला मनोज बांगा सुनील शिंगला मौजूद रहें।