Public App Logo
#बलरामपुर; #उतरौला पुलिस ने दो साइबर ठगी पीड़ितों को लौटाए ₹1.11 लाख से अधिक... रिपोर्ट- इमरान अली शाह बलरामपुर; थाना कोतवाली उतरौला पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो अलग-अलग साइबर फ्रॉड मामलों में पीड़ितों की ₹1,11,015.07 की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की। एक मामले में युवक के खाते से ठगे गए ₹1 लाख, जबकि दूसरे मामले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी गई ₹11,015.07 की रकम पीड़िता के खाते में वापस कराई गई। पहले मामले में ग्राम अमया देवरिया निवासी अरुन कुमार वर्मा ने 3 जुलाई 2026 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। उनके खाते से फर्जी तरीके से पेटीएम लॉगिन कर ₹1 लाख की साइबर ठगी की गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय कर पूरी धनराशि को होल्ड कराया। बाद में न्यायालय के आदेश एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ₹1 लाख पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। दूसरे मामले में ग्राम महादेईया निवासी सैय्यदा सैयद ने नौकरी के लिए Naukri.com पर आवेदन किया था। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ऑनलाइन इंटरव्यू लेने और नौकरी दिलाने के नाम पर विभिन्न शुल्क के रूप में ₹19,075 की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹11,015.07 की धनराशि आरोपी के बैंक खाते में होल्ड कराई। न्यायालय के आदेश और बैंक से समन्वय के बाद यह रकम भी पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई। दोनों मामलों में धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने उतरौला पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक हीरालाल, आरक्षी अनूप कुमार मौर्य, आशीष कुमार सागर और पंकज यादव शामिल रहे। #balrampur #Utraula #balrampurnews #balrampurpolice - Balrampur News