
जियो टावर से 200 मीटर केबल चोरी, फरार आरोपी गिरफ्तार
अजमेर। मांगलियावास थाना पुलिस ने जियो टावर से केबल चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 14 अगस्त को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को जीएसपी पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के स्टेट ऑफिसर ने थाना नीम का थाना, जिला सीकर में रिपोर्ट दी थी कि मांगलियावास गांव में रेलवे लाइन ट्रैक के पास जियो कंपनी का टावर लगा हुआ है। 24 जुलाई की रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने आरपीएच पावर केबल की करीब 200 मीटर केबल चोरी कर ली थी।
मामले में पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस-2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजमेर डॉ. लालचंद कायल और वृत्ताधिकारी ग्रामीण अजमेर समशेर खान के निकटतम सुपरविजन में थाना मांगलियावास पुलिस ने कार्रवाई की।
थानाधिकारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए शैतान पुत्र स्व. सुवाराम, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम गोला, थाना मांगलियावास, जिला अजमेर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी मामले में फरार चल रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की वारदात और अन्य मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Aug 15, 2026