
संजय नगर खलवा में रेलवे की कार्रवाई का विरोध, बुलडोजर के आगे डटे लोग
कानपुर के कैंट क्षेत्र स्थित संजय नगर खलवा में रेलवे की टीम गुरुवार को अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के लिए पांच बुलडोजर लेकर पहुंची। रेलवे ट्रैक चौड़ीकरण के लिए चल रहे काम के तहत यहां करीब 40 साल से रह रहे 10 हजार से अधिक लोगों की बस्ती को हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित थी।
रेलवे की टीम के पहुंचते ही बस्ती में रहने वाले लोगों ने बुलडोजर के आगे लेटकर विरोध शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और रेलवे अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने लोगों की स्थिति को देखते हुए एक माह की मोहलत देने की मांग की, जिसके बाद रेलवे की टीम वापस लौट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रेलवे की ओर से बस्ती खाली करने के लिए पहले भी नोटिस दिए जा चुके हैं। अब एक महीने की मोहलत के बाद आगे की कार्रवाई क्या होगी, यह देखने वाली बात होगी।
📍 स्थान: संजय नगर खलवा, कैंट, कानपुर
#Kanpur #KanpurNews #SanjayNagar #Khalwa #Railway #RailwayAction #BulldozerAction #KanpurCantt #GroundZeroNews #KanpurBreakingNews #UttarPradeshNews #BreakingNews #RailwayEncroachment