बहराइच नायब तहसीलदार पीपी गिरी और सुरेंद्र कुमार यादव बने तहसीलदार, शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश
बहराइच। शासन ने जिले में तैनात नायब तहसीलदार पीपी गिरी और सुरेंद्र कुमार यादव को पदोन्नति देकर तहसीलदार बनाया है। पदोन्नति की खबर मिलते ही दोनों अधिकारियों और उनके सहयोगियों में हर्ष का माहौल है
शासन स्तर से आदेश जारी कर दोनों अधिकारियों को तहसीलदार पद की नई जिम्मेदारी दी गई है।
पीपी गिरी और सुरेंद्र कुमार यादव के साथ-साथ उनके बैच के अन्य अधिकारियों को भी तहसीलदार पद पर प्रमोट किया गया है।
तहसील प्रशासन और साथी कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।