Public App Logo
प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात:10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित यमुनानगर,16 अगस्त- (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: उपायुक्त प्रीति ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय के जिला सचिवालय के सभागार कक्ष 203 में समाधान शिविर आयोजित किया जाता हैै। कोई भी प्रार्थी अपनी समस्या का समाधान इस शिविर में करवा सकता है। उन्होंने बताया कि यह समाधान शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इन समाधान शिविरों में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास किया जाता है। उपायुक्त प्रीति ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं का तत्काल समाधान करें। यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें। - Jagadhri News