होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों की तिरंगा रैली सम्पन्न
---
जिले में लगातार हो रही बारिश और आपदा प्रबंधन की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों ने राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत होमगार्ड लाइन से तिरंगा यात्रा एवं राष्ट्रध्वज सम्मान रैली आयोजित की। इस रैली में होमगार्ड के जिला कमांडेंट श्री आशीष कुमार कुशवाहा, कंपनी कमांडर श्री रविंद्र महिवाल सहित होमगार्ड और एसडीईआरएफ का संपूर्ण स्टाफ उत्साहपूर्वक सम्मिलित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#HarGharTiranga
#khandwa