दुखद सूचना
हल्द्वानी से बेहद दुखद खबर सामने आई है।
Royal News Uttarakhand के संपादक नाजिम अहमद के बड़े भाई नदीम अहमद और उनकी लगभग 9 वर्षीय बेटी की घर की छत पर हादसे में करंट लगने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि छत पर AC के आउटडोर यूनिट से कथित तौर पर करंट लगने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
नदीम अहमद मिलनसार और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। हादसे की खबर सुनकर उनके घर पर रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।
लाइट का पोल छत से मिला हुआ था। सुबह एक गाय के करंट लगने के बाद कंप्लेंट भी की गई थी। शाम तक ये हादसा हो गया।