लो ज़ी तो हिमगिरी के किसानों की लग गई लॉटरी!हिमगिरी में हरे मटर की बम्पर फसल,शुरुआत में ही 150 के पार चल रहे दाम
Pahadi News
चम्बा : चुराह उपमंडल के हिमगिरी क्षेत्र के कुंडा, खड़कियाला, कटोगा, कलोग व चेची गांवों में हरे मटर की तुड़वाई शुरू हो गई है। खेतों में बम्पर फसल से किसान खुश हैं।
कुंडा में सड़क किनारे अस्थायी मंडी सज गई है, व्यापारी घर-द्वार आकर मटर खरीद रहे हैं। शुरुआत में ही दाम 150 से 155 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।
किसान प्रेम सिंह, राकेश कुमार, ज्ञान चंद आदि ने बताया कि यदि यही भाव रहा तो अच्छी कमाई होगी। बताते चलें तो कुंडा गांव मटर की खेती के लिए पूरे जिले में मशहूर है।
Suneel Pahadi ✍️
Chamba, Chamba | Sep 30, 2026