Public App Logo
रानी अवंतीबाई लोधी केवल 1857 की वीरांगना नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और बलिदान की ऐसी प्रेरणादायी प्रतिमूर्ति हैं, जिनका नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव सम्मान के साथ लिया जाएगा। आज वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की 195वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर ग्राम करमेर में उनकी प्रतिमा स्थापना एवं रानी अवंतीबाई पार्क के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक आयोजन के सफल आयोजन के लिए आयोजक, समस्त लक्ष्य टीम एवं उपास्थित प्रबुद्ध जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। रानी अवंतीबाई का शौर्य और त्याग सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। - Jalaun News