
चिन्मय विद्यालय और डीएवी-6 के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली प्रभात फेरी
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
चिन्मय विद्यालय बोकारो एवं डीएवी-6 के एनसीसी कैडेट विद्यार्थियों ने बुधवार, 12 अगस्त को प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति, सद्भावना और राष्ट्र सम्मान का संदेश दिया। बोकारो मॉल से गांधी चौक तक निकली प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ मार्च पास्ट किया और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के नारों से शहरवासियों को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों ने वंदे मातरम का गायन किया तथा विकसित राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया। प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार और उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांजल साकिया, संजीव कुमार एवं ललिता ने किया।
प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि “वंदे मातरम हमारे देश की वह धरोहर है, जिसे सुरक्षित रखना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि तिरंगे का सम्मान करना राष्ट्र के प्रति हमारी सकारात्मक भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Chas, Bokaro | Aug 12, 2026