Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

राज्य परियोजना के 'हमारे नायक' घोषित बीआरसी प्रदीप साहू को कलेक्टर ने मूल पद पर भेजा, शिक्षा जगत में चर्चा ▪️जिले में अन्य जगहों पर भी संलग्न बीआरसी कार्यरत, खरसिया में ही आदेश पर सवाल.. खरसिया। जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने संलग्नीकरण के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरसिया में बीआरसी पद पर पदस्थ प्रदीप कुमार साहू का संलग्नीकरण समाप्त कर उन्हें मूल पद पर कार्य करने का आदेश जारी किया है। जिले में अन्य जगह भी संलग्न बीआरसी कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले में संलग्नीकरण के तहत लैलूंगा में अरविंद राजपूत, धर्मजयगढ़ में मनोज कुमार साहू, तमनार में जयप्रकाश साहू, पुसौर में शैलेंद्र मिश्रा एवं जिला परियोजना समन्वयक भूपेंद्र कुमार पटेल भी एपीसी पद पर लंबे समय से कार्यरत हैं। ऐसे में केवल खरसिया बीआरसी को ही मूल पद पर भेजे जाने को लेकर शिक्षा विभाग में चर्चा है। ▪️श्रेष्ठ कार्यों के लिए पहचाने जाते थे प्रदीप साहू शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार प्रदीप कुमार साहू के कार्यकाल में खरसिया विकासखंड ने वीएसके एप्लीकेशन में उपस्थिति, यू-डाइस अपडेशन, पीजीआई रिपोर्ट, एफएलएन, नई शिक्षा नीति एवं बालवाड़ी संचालन में जिले में बेहतर प्रदर्शन किया। इन्हीं प्रयासों के चलते राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा उन्हें 'हमारे नायक' के रूप में चिन्हांकित कर आदर्श बीआरसी के रूप में प्रस्तुत किया गया था। ▪️शिक्षा समिति ने पुनर्विचार की मांग की खरसिया शिक्षा स्थाई समिति के पदेन अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष डॉ.हितेश गवेल ने कहा कि _"प्रदीप कुमार साहू की कार्यशैली से ही खरसिया की शिक्षा व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही थी। मैं कलेक्टर महोदय से निवेदन करूंगा कि जनहित में उन्हें पुनः बीआरसी का दायित्व सौंपा जाए।"_ ▪️कलेक्टर का पक्ष.. इस विषय पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि _"यह सभी बातें फोन पर नहीं हो सकतीं, सॉरी.."_

Kharsia, Raigarh | Jul 19, 2026