Public App Logo
#पांकी: में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम, झारखंड बंद का दिखा असर पांकी (पलामू): झारखंड विधानसभा घेराव प्रदर्शन के दौरान छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की घटना के विरोध में भाजपा द्वारा मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का पांकी में भी असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पांकी कर्पूरी चौक पर सड़क जाम कर दिया और आवागमन को रोककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। - Panki News