अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 1 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय में निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर, गुरुवार को जिला चिकित्सालय नीमच के ट्रॉमा ओपीडी में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में वृद्धजनों से संबंधित बीमारियों की निःशुल्क जांच, उपचार, दवा एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी भी बनाए जाएंगे। इसके लिए शिविर में आने वाले हितग्राही अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं।
जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपी यूनिट में वृद्धजनों को निःशुल्क फिजियोथेरेपी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र पाटिल एवं एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने जिले के वृद्धजनों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#neemuch #नीमच