छावनी थाना क्षेत्र में झाड़ियों में मिला युवक का श**व, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती छावनी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब छह बजे रेडवल शवदाह स्थल के पास सड़क किनारे झाड़ियों में करीब 35 वर्षीय युवक का श**व मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृत**क की पहचान अजमत अली के रूप में हुई है।
Basti, Basti | Aug 15, 2026