#पर्यावरणविद #विजय जड़धारी को मिला #लक्ष्मण सिद्धि सम्मान
#देहरादून। #वृक्षाबंधन अभियान (पंजीo) देहरादून की ओर से
#पर्यावरणविद #विजय जड़धारी को बीज बचाओ एवं जंगलों के संरक्षण हेतु #लक्ष्मण सिद्धि सम्मान से नवाजा गया। उन्हें बीते रोज देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में सुशील कुमार, भा.प्र.से राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखण्ड, मेजर जनरल (से.नि.) के.डी. सिंह – संरक्षक, वृक्षाबंधन अभियान, ब्रिगेडियर (से.नि.) के.जी. बहल पूर्व उप-महासर्वेक्षक, भारत संरक्षक, वृक्षाबंधन अभियान, कल्याण सिंह रावत पद्मश्री मैती आंदोलन के प्रणेता आदि के द्वारा शॉल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार अन्य विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अर्चना नेगी द्वारा किया गया।