Public App Logo
जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का होना बहुत जरूरी: सचिन सिवाच मित्ताथल कन्या स्कूल में धुमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस भिवानी, 16 अगस्त। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मित्ताथल में प्राचार्या संतोष देवी की देखरेख में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धुमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्यअतिथि कर्नल उमेद सिंह व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज सचिन सिवाच तथा गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने ध्वजा रोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता सरपंच मीना सिवाच व सरपंच प्रतिनिधि नरेश उर्फ नेशी सिवाच ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत अध्यापिका बिमला पानू, रामकुमार सिवाच, गौशाला प्रधान आनंद सिवाच, डा. सुरजमल, मा. तेजपाल, रामनिवास फौजी, हवलदार सुधीर, अजमेर सिवाच, मा. नरेन्द्र, पवन पहलवान समेत गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। मंच का संचालन मा. जगत सिंह ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने अनेक प्रकार के देशभक्ति व सांसकृतिक गीतों की प्रस्तुतियां दी। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने प्राईमरी हैड सुख वर्षा के नेतृत्व में अपनी प्रस्तुतियां दे लोगों का मन मोह लिया। ग्रामीणों ने खिलाड़ी सिचन सिवाच का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम रोशन किया है हमें गर्व है । युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि उन्हें सचिन सिवाच से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए। सचिन सिवाच ने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का होना भी बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या संतोष देवी ने सभी अतिथिगणों व ग्रामीणों का आभार जताया। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। - Bhiwani News