Public App Logo
महाराजा अग्रसेन सभा का उद्देश्य शिक्षा, समाजसेवा और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना ======= पांवटा साहिब : महाराजा अग्रसेन सभा, पांवटा साहिब की कार्यकारिणी की बैठक में सभा की आगामी योजनाओं एवं सामाजिक कार्यों पर चर्चा की गई। सभा का उद्देश्य शिक्षा, समाजसेवा और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है। पदाधिकारी: अशोक गोयल – अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल – वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गोयल – उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल – उपाध्यक्ष विशांत गर्ग – महासचिव पदम गर्ग – अतिरिक्त महासचिव मोहन अग्रवाल – कोषाध्यक्ष अरविंद बंसल – अतिरिक्त कोषाध्यक्ष। बैठक में महाराजा अग्रसेन धर्मशाला के विकास, महाराजा अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण, सदस्यता विस्तार, कल्याणकारी गतिविधियों, आधिकारिक वेबसाइट तथा भूमि अधिग्रहण पर कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। सभा ने समाज की एकता, सेवा एवं जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में व्यापक सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने का संकल्प लिया। #महाराजाअग्रसेन - Ronhat News