
*विशाल ज्वैल्स से सोना-चांदी चोरी मामले में शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी काबू*
*– शिकायत में करीब 1 किलो 250 ग्राम सोना व 5 किलो चांदी कम मिलने का लगाया गया था आरोप*
फतेहाबाद, 2 अक्टूबर। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने एसबीआई रोड स्थित विशाल ज्वैल्स से सोना-चांदी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों *विनित कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी स्ट्रीट न0 7 वार्ज न0 13 शिव नगर हिसार व नवीन पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी वार्ड न0 13 काठ मण्डी फतेहाबाद* को काबू किया है। आरोपियो को माननीय न्यायलय में पेश किया जायेगा।
पुलिस चौकी बस अड्डा फतेहाबाद प्रभारी उप निरीक्षक रामफल ने बताया कि एसबीआई रोड, अनाज मंडी फतेहाबाद निवासी साहिल ने शिकायत दी थी कि दुकान व घर का स्टॉक जांचने पर करीब 1 किलो 250 ग्राम सोना तथा 5 किलो चांदी कम मिला था। शिकायतकर्ता ने दुकान पर कार्यरत रहे व्यक्तियों पर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर अलग-अलग स्थानों पर बेचने का आरोप लगाया था।
शिकायत के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में मुकदमा नम्बर ल429 दिनांक 01.10.2026 धारा 306 बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनित व नवीन को काबू कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।