Public App Logo
Profile Picture

फतेहाबाद केसरी

@usr21514234
264Followers
0Following
*नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद ने पॉलिटेक्निक कॉलेज धांगड़ व गांव ढिंगसरा में चलाया नशा विरोधी जागरूकता एवं उपचार अभियान*

*– विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत, नशामुक्त जीवन अपनाने का दिया संदेश*

*– गांव ढिंगसरा में 4 ड्रग पीड़ित चिन्हित, 7 उपचाराधीन पीड़ितों सहित कुल 11 की काउंसलिंग कर दवाइयां उपलब्ध करवाईं*

फतेहाबाद, 2 अक्टूबर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता, उपचार एवं पुनर्वास अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज धांगड़ में सेमिनार आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

                    इसके उपरांत नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद के इंचार्ज उप निरीक्षक सुन्दरलाल अपनी टीम के साथ गांव ढिंगसरा पहुंचे। वहां आमजन को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा नशे से पीड़ित लोगों को उपचार के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।

                    अभियान के दौरान टीम ने गांव में  4 नए ड्रग पीड़ितों को चिन्हित किया। इसके साथ ही पहले से उपचाराधीन 7 पीड़ितों की भी काउंसलिंग की गई। इस प्रकार कुल 11 पीड़ितों को काउंसलिंग के उपरांत आवश्यकतानुसार होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं और उन्हें नियमित उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

                      नशा मुक्ति टीम ने आमजन से अपील की कि नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को छिपाने या उपेक्षित करने के बजाय उसे उपचार एवं काउंसलिंग के लिए आगे लाएं। समय पर उपचार, परिवार का सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति नशे से बाहर निकलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

                     *फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता के साथ-साथ पीड़ितों को उपचार से जोड़ने का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।*
टोहाना के DSP जय भगवान ने बताई अपनी कहानी कैसे वे बॉक्सर बने और फिर बॉक्सर से डीएसपी,17 साल की उम्र में लगे नौकरी 
<nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=radheradhe❤️ nis:value=radheradhe❤️ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/>
फतेहाबाद में धान खरीद को लेकर व्यापार मंडल प्रधान और मार्केट कमेटी सचिव आमने सामने
गांव बड़ोपल के पास भारी मात्रा में शराब बरामद
भावदीन में 7.54 ग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्कर गि,रफ्तार
*ताश के पत्तों पर लग रहा था हजारों का दांव, टोहाना पुलिस ने चार को दबोचा*

*– नहर पटरी पर जुआ खेलते मिले आरोपी, मौके से 51,300 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद*

टोहाना, 2 अक्टूबर। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ थाना शहर टोहाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51,300 रुपये की नकदी तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
            थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम को लेकर गश्त पर थी। इस दौरान नए बाईपास स्थित लोहे वाले पुल के नजदीक सूचना मिली कि दोनों नहरों के बीच पटरी पर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
             सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और मौके से चार व्यक्तियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान बलजिन्द्र उर्फ बिट्टू निवासी लोहाखेड़ा, संजू निवासी वार्ड नंबर 16 तिलक नगर टोहाना, अशोक कुमार निवासी लोहाखेड़ा तथा शंकर लाल निवासी वार्ड नंबर 21 ईदगाह कॉलोनी, दमकौरा रोड टोहाना के रूप में हुई।
             पुलिस ने मौके से 51,300 रुपये की जुआ राशि तथा 52 ताश के पत्ते बरामद कर कब्जे में लिए। इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 303 दिनांक 01.10.2026, धारा 3 Haryana Prevention of Public Gambling Act, 2025 के तहत मामला दर्ज किया गया। चारों आरोपियों को नियमानुसार कार्रवाई के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
             *पुलिस की अपील:* फतेहाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जुआ एवं सट्टा जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियां न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। यदि कहीं जुआ, सट्टा या अन्य अवैध गतिविधि संचालित होने की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
*विशाल ज्वैल्स से सोना-चांदी चोरी मामले में शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी काबू*

*– शिकायत में करीब 1 किलो 250 ग्राम सोना व 5 किलो चांदी कम मिलने का लगाया गया था आरोप*

फतेहाबाद, 2 अक्टूबर। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने एसबीआई रोड स्थित विशाल ज्वैल्स से सोना-चांदी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों *विनित कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी स्ट्रीट न0 7 वार्ज न0 13 शिव नगर हिसार व नवीन  पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी वार्ड न0 13 काठ मण्डी फतेहाबाद* को काबू किया है। आरोपियो को माननीय न्यायलय में पेश किया जायेगा।
                      पुलिस चौकी बस अड्डा फतेहाबाद प्रभारी उप निरीक्षक रामफल ने बताया कि एसबीआई रोड, अनाज मंडी फतेहाबाद निवासी साहिल ने शिकायत दी थी कि दुकान व घर का स्टॉक जांचने पर करीब 1 किलो 250 ग्राम सोना तथा 5 किलो चांदी कम मिला था। शिकायतकर्ता ने दुकान पर कार्यरत रहे व्यक्तियों पर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर अलग-अलग स्थानों पर बेचने का आरोप लगाया था। 
                      शिकायत के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में मुकदमा नम्बर ल429 दिनांक 01.10.2026 धारा 306 बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनित व नवीन को काबू कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
फेस्टिव ऑफर्स के लालच में ना करे जल्दबाजी: पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर
*एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में इकोनोमिक सैल फतेहाबाद की कार्रवाई, आरोपी काबू*

*– बिजनेस में मोटा मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप*

*– शिकायत पर थाना जाखल में दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार*

जाखल, 2 अक्टूबर। थाना जाखल पुलिस ने बिजनेस में मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी *मलकीत सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी गांव सनियाना, जिला फतेहाबाद* को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश किया जायेगा।
                     इकोनोमिक सैल फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक जसवन्त ने बताया कि गुरुद्वारा बस्ती जाखल निवासी दिलबाग सिंह ने शिकायत दी थी कि आरोपी मलकीत सिंह व उसके साथी ने उसे बिजनेस में रकम निवेश करने पर हर महीने अच्छा मुनाफा दिलवाने तथा एक वर्ष बाद मूल राशि वापस करने का भरोसा दिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके झांसे में आकर उसने अपनी जमीन बेचकर करीब एक करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों तथा नकद के माध्यम से दिए। प्रारंभ में कुछ राशि वापस दी गई, लेकिन बाद में शेष रकम व कथित मुनाफा वापस नहीं किया गया।
                     शिकायत की जांच के बाद थाना जाखल में मुकदमा नम्बर 73 दिनांक 06.06.2026 धारा 316(2) व 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मलकीत सिंह को काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी से मामले में गहन पूछताछ कर रही है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।मामले की गहनता से जांच जारी है।
फतेहाबाद की गांव बिसला के बस स्टैंड पर हुआ सड़क हा+द-सा एक बाइक सवार गं+भीर
*घर में चोरी के मामले में थाना शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई, आरोपी काबू*

*– चोरी की LED, DVR व अन्य सामान आरोपी के घर से बरामद*

रतिया, 2 अक्टूबर। थाना शहर रतिया पुलिस ने घर में चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र सतपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 12, शिमलापुरी कॉलोनी, रतिया को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।

थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस संबंध में साहिल पुत्र दलवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 5, रतिया की शिकायत पर अभियोग संख्या 209 दिनांक 01.10.2026, धारा 305, 331(4) के तहत थाना शहर रतिया में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश की और उसे काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके शिमलापुरी कॉलोनी स्थित घर से चोरी किया गया एक HIKVISION DVR, एक 43 इंच TAC LED तथा करीब ढाई पैकेट पट्टियां बरामद की गई हैं। बरामद सामान को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लेकर मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने मीडिया से की खास बातचीत, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात
इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने मीडिया से की खास बातचीत, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात
इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने मीडिया से की खास बातचीत, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात
इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने मीडिया से की खास बातचीत, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात
बिघड़ रोड हा+द-से की CCTV फुटेज आई सामने, अब वीडियो देखकर आप ही बताइए—गलती किसकी?
इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने मीडिया से की खास बातचीत, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात
इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने मीडिया से की खास बातचीत, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर दो गाड़ियों की जोरदार भि+ड़ंत, ट+क्कर के बाद मचा ह+ड़कंप… गनीमत रही कोई ज+नहानि नहीं
खास खबर 
गांव धांगड़ में' प+ढ़ाई-लि+खाई साइड में, पहले होगा हिसाब ! बस स्टैंड की खु+न्नस में हाइवे पर चले ला+त-,घूं+से,
<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatehabad nis:value=fatehabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/>
गांव धागड पॉलिटेक्निक के छात्रों के बीच हुए झ+ग-ड़े की सीसीटीवी फुटेज आई सामने
ये महिला लगभग 4 वर्षों से भाग्यश्री महिला आश्रम आज़ाद नगर, हिसार में रह रही है... अगर आपको इसके परिवार की कोई जानकारी हो तो कृपा भाग्यश्री महिला आश्रम के फ़ोन नं.-8570086186 पर सम्पर्क करें और <nis:link nis:type=tag nis:id=जींद nis:value=जींद nis:enabled=true nis:link/> व <nis:link nis:type=tag nis:id=महेन्द्रगढ़ nis:value=महेन्द्रगढ़ nis:enabled=true nis:link/> के फेसबुक साथी इस बहन को परिवार से मिलवाने में मदद करें 🙏पोस्ट को शेयर करें🙏 आश्रम की तरफ से प्रयास जारी है... महिला शेरी जो बता रही है...... 👇
नाम -शेरी 
ससुराल- जींद 
पति -बलजीत 
ससुर -रत्ना 
नहर के पास घर 
बेटी -4 (पूजा, रक्षा, करिश्मा, अंजलि )
🙏🙏🙏🙏🙏
मायका - महेन्दरगढ़ 
पिता - सुरेंद्र (राजा )
भाई - रमेश, राजेश 
माँ - ओमपति 
बहन -अनीता, शेरी
फतेहाबाद शहर के जाने-माने ज्वेलर्स को कारीगरों ने लगाया चुना
ब्रेकिंग न्यूज़

कुकड़ावाली में खाल से कब्जा हटाने पहुंची टीम का विरोध, किसान ने JCB के आगे खड़े होकर रुकवाया काम; पुलिस ने लिया हिरासत में
<nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान nis:value=किसान nis:enabled=true nis:link/>
Video 24