Public App Logo
निःशुल्क 6 दिवसीय उद्यम सखी प्रशिक्षण का हुआ समापन --- भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बड़ी गल्ला मंडी के सामने, झोंगा रोड टीकमगढ़ में निःशुल्क 6 दिवसीय उद्यम सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण में विभिन्न ग्रामों से एसआरएलएम द्वारा भेजी गई 21 स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री दुर्गेश कालरा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को उद्यम शुरू करने से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही व्यापार प्रारंभ करने के लिए उद्यम पंजीयन की प्रक्रिया एवं आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। समापन समारोह में संस्थान के डायरेक्टर श्री विवेक रघुवंशी, फैकल्टी श्री दुर्गेश कालरा तथा श्री राहुल कुशवाहा उपस्थित रहे। संस्थान के डायरेक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की बीपीएल कार्डधारी महिलाएं एवं युवतियां निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं तथा अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। संस्थान द्वारा ’’मोबाइल रिपेयरिंग तथा सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं सुधारने’’ से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन बीपीएल राशन कार्ड अथवा गेहूं वितरण पर्ची, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, अंकसूची एवं 6 पासपोर्ट साइज फोटो’’ के साथ संस्थान के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh - Tikamgarh News