Public App Logo
तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक – प्रमोद विज विधायक प्रमोद विज की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब पानीपत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा वीरवार शाम पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया| पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज की अगुवाई में उनके कार्यालय से शुरू हुई यात्रा जिला सचिवालय परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ संपन्न हुई| यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, नगर निगम महापौर कोमल सैनी, युवा नेता राहुल विज, नगर निगम पार्षद, मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी भी शामिल हुए | इस भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ - साथ शहर के विभिन्न हिस्सों से आए युवाओं ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष के नारे लगाकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया| तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक प्रमोद विज के कार्यालय से हुआ। जीटी रोड पर करीब एक किलोमीटर तक तिरंगा ही तिरंगा नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों के हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। युवा, महिलाएं और विभिन्न आयु वर्ग के लोग तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा का हिस्सा बने | जगह-जगह लोगों ने भी उत्साह से हाथ उठाकर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा जिला सचिवालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई | समापन स्थल पर पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन महान वीरों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष और त्याग के कारण आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं | इस अवसर पर विधायक विज ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है | यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और करोड़ों भारतीयों के गौरव को दर्शाता है | उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा आज देश का उत्सव बन गई है जिसका उत्साह बच्चे, बूढ़े और नौजवान के दिलों में है| *राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करें युवा – दुष्यंत* भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने युवा वर्ग को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए तभी यह राष्ट्र वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र का लक्ष्य हासिल कर सकेगा | तिरंगा यात्रा में नगर निगम महापौर कोमल सैनी, जिला प्रभारी अशोक गुर्जर, युवा नेता राहुल विज, भाजपा नेत्री नीरू विज, नगर निगम पार्षद जयदीप अरोड़ा, नवल जिंदल, कमल अरोड़ा, अंजना प्रीतम गुर्जर, अनु अजय शर्मा, अमित नारंग, रजनी सुरेन्द्र गर्ग, नेहा योगेश शर्मा, तरुण गाँधी, रॉकी गहलोत, अनिल मदान, साँची संचित तनेजा सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे | - Panipat News