Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

शिक्षा बचाओ, देश बचाओ! आज बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भोजपुर एवं NWFT महिला शिक्षिका संघ गोप गुट भोजपुर के संयुक्त बैनर तले राज्यव्यापी आह्वान के तहत "शिक्षा बचाओ, देश बचाओ" पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार विमल के नेतृत्व में शिक्षकों ने सात सूत्री मांगों के समर्थन में पदयात्रा निकालकर सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह, जिला सचिव सुमन जी, अवधेश पासवान, राजाराम प्रियदर्शी, मनोज किरण, धर्म कुमार, मनीष कुमार, कमलेश कुमार, केदारनाथ सिंह, अरविंद कुमार, अल्का कुमारी, अंजु कुमारी, सुरेंद्र कुमार, रामाकांत, प्रभात कुमार, मदन कुमार, मंटू कुमार, संजय कुमार, राम लखन सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। आगामी कार्यक्रम 09 अगस्त 2026 (क्रांति दिवस) : NPS/UPS भारत छोड़ो कार्यक्रम, जेपी मूर्ति, आरा के समीप। आयोजन: महासंघ गोप गुट भोजपुर एवं AICCTU (ऐक्टू)। 25 अगस्त 2026 : जिला स्तरीय मांगों को लेकर राज्यव्यापी भूख हड़ताल। "मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही मजबूत राष्ट्र की नींव है। आइए, शिक्षा और शिक्षक सम्मान की इस लड़ाई में अपनी आवाज बुलंद करें।"

Barhara, Bhojpur | Aug 4, 2026
शिक्षा बचाओ, देश बचाओ! आज बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भोजपुर एवं NWFT महिला शिक्षिका संघ गोप गुट भोजपुर के संयुक्त बैनर तले राज्यव्यापी आह्वान के तहत "शिक्षा बचाओ, देश बचाओ" पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार विमल के नेतृत्व में शिक्षकों ने सात सूत्री मांगों के समर्थन में पदयात्रा निकालकर सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह, जिला सचिव सुमन जी, अवधेश पासवान, राजाराम प्रियदर्शी, मनोज किरण, धर्म कुमार, मनीष कुमार, कमलेश कुमार, केदारनाथ सिंह, अरविंद कुमार, अल्का कुमारी, अंजु कुमारी, सुरेंद्र कुमार, रामाकांत, प्रभात कुमार, मदन कुमार, मंटू कुमार, संजय कुमार, राम लखन सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। आगामी कार्यक्रम 09 अगस्त 2026 (क्रांति दिवस) : NPS/UPS भारत छोड़ो कार्यक्रम, जेपी मूर्ति, आरा के समीप। आयोजन: महासंघ गोप गुट भोजपुर एवं AICCTU (ऐक्टू)। 25 अगस्त 2026 : जिला स्तरीय मांगों को लेकर राज्यव्यापी भूख हड़ताल। "मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही मजबूत राष्ट्र की नींव है। आइए, शिक्षा और शिक्षक सम्मान की इस लड़ाई में अपनी आवाज बुलंद करें।" - Barhara News