विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न
---
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार शाम को नगर पालिक निगम खंडवा के प्रांगण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव और अध्यक्ष नगर निगम श्री अनिल विश्वकर्मा के साथ साथ मेयर-इन-काउंसिल सदस्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम में देश के विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों एवं विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम प्रांगण से मौन जुलूस के साथ हुई। जुलूस के माध्यम से विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। मौन जुलूस के नगर निगम प्रांगण में वापस पहुंचने के पश्चात राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" का सामूहिक गायन किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#HarGharTiranga
#khandwa