
पद्म पुरस्कार वर्ष 2027 के लिए जिला स्तरीय स्थायी समिति गठित
..
जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली एवं योग्य व्यक्तियों की पहचान एवं अनुशंसा करेगी समिति
..
गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जिले में पद्म पुरस्कार वर्ष 2027 के लिए पात्र व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी अनुशंसा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थायी जिला समिति का गठन किया गया है।
शासन के निर्देशों के अनुसार राज्य में जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली, योग्य तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों की पहचान की जानी है। इसी क्रम में जिला स्तर पर गठित समिति पात्र व्यक्तियों के कार्यों एवं उपलब्धियों का परीक्षण कर पद्म पुरस्कार वर्ष 2027 के लिए उपयुक्त व्यक्तियों की पहचान तथा अनुशंसा की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय स्थायी समिति में पुलिस अधीक्षक, वन मण्डाधिकारी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
समिति के कार्यों को सुगमता से संपादित कराने हेतु विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किए जाने का प्रावधान तहत समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग-व्यवसाय, पर्यावरण, प्रशासनिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों की उपलब्धियों का समग्र रूप से परीक्षण किया जा सकेगा। पद्म पुरस्कार देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल हैं।
इन पुरस्कारों के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय योगदान दिया हो। जिला स्तर पर गठित यह समिति ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा उनके कार्यों को उचित मंच तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करेगी। शासन के निर्देशों के अनुरूप समिति द्वारा पात्र एवं योग्य व्यक्तियों की पहचान, उनके कार्यों एवं उपलब्धियों का परीक्षण तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुशंसा की जाएगी। इससे ग्रामीण एवं जमीनी स्तर पर लंबे समय से समाज और राष्ट्रहित में कार्य कर रहे प्रतिभावान व्यक्तियों को राष्ट्रीय सम्मान के लिए सामने लाने का अवसर मिलेगा।
जिला स्तरीय समिति की संरचना इस प्रकार है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अध्यक्ष तथा समिति में 5 सदस्य शामिल किए गए हैं, उनमें पुलिस अधीक्षक,वन मण्डाधिकारी,महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,जिला शिक्षा अधिकारी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हैं। समिति पद्म पुरस्कार वर्ष 2027 के लिए जिले से योग्य एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान और उनकी अनुशंसा की प्रक्रिया को संस्थागत रूप दिया गया है। समिति का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को सामने लाना है, जिन्होंने बिना किसी अपेक्षा के समाज, प्रदेश एवं देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है और जिनके कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं। #vidisha