Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बेतिया में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली तृतीय नेशनल लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चम्पारण के सचिव श्री धीरेंद्र कुमार पांडे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला नीलाम पदाधिकारी, अनुमंडल नीलाम पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव श्री धीरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक वादों का सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों से अपील की कि वे लंबित वादों के निष्पादन के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस निर्गत किया जाए तथा उनसे समन्वय स्थापित कर उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों के समाधान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से वादों का निष्पादन होने से समय एवं धन दोनों की बचत होती है तथा पक्षकारों को शीघ्र न्याय प्राप्त होता है। बैठक में तृतीय नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों एवं बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों से समन्वित प्रयास करते हुए आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित तृतीय नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान किया।

MORE NEWS

बेतिया में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली तृतीय नेशनल लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चम्पारण के सचिव श्री धीरेंद्र कुमार पांडे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला नीलाम पदाधिकारी, अनुमंडल नीलाम पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव श्री धीरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक वादों का सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों से अपील की कि वे लंबित वादों के निष्पादन के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस निर्गत किया जाए तथा उनसे समन्वय स्थापित कर उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों के समाधान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से वादों का निष्पादन होने से समय एवं धन दोनों की बचत होती है तथा पक्षकारों को शीघ्र न्याय प्राप्त होता है। बैठक में तृतीय नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों एवं बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों से समन्वित प्रयास करते हुए आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित तृतीय नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान किया। - Lauriya News