आवास योजना में लापरवाही पर तीन रोजगार सहायक जनपद कार्यालय अटैच
जनसुनवाई में प्राप्त हुई थी शिकायत, जिला पंचायत सीईओ ने की कार्यवाही
-------
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर श्री नमः शिवाय अरजरिया ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन में प्रथमदृष्ट्या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
जनपद पंचायत छतरपुर की ग्राम पंचायत हमा में 211 आवेदकों को अपात्र किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर तत्कालीन ग्राम रोजगार सहायक को कार्यालय जनपद पंचायत छतरपुर में अटैच किया गया है। इसी प्रकरण में सहायक विकास विस्तार अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
वहीं ग्राम पंचायत रनगुवां में हितग्राही लड्डूबाई राजपूत को आवास योजना का दो बार लाभ दिए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर तत्कालीन ग्राम रोजगार सहायक को जनपद पंचायत कार्यालय में अटैच किया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत नौगांव की ग्राम पंचायत लहदरा में 116 आवेदकों को अपात्र किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक समन्वयक एवं ग्राम रोजगार सहायक लहदरा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, पात्र हितग्राहियों को लाभ तथा शिकायतों के समयबद्ध निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।
#chhatarpur Jansampark Madhya Pradesh Panchayat & Rural Development Department, MP