
पिहोवा सरस्वती तीर्थ के कल्चर पार्क के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगा देंगे कलाकारों द्वारा तैयार मूर्तियां: धुमन सिंह किरमच
कुरुक्षेत्र/पिहोवा 12 अगस्त - हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि पिहोवा सरस्वती तीर्थ स्थल पर भव्य व आधुनिक मूर्ति कला की महक चारों तरफ बिखरेगी। इस पावन तट पर देश के जाने माने कलाकारों द्वारा काले पत्थरों को तराश कर बेहद सुंदर मूर्तियां तैयार कर दी गई है। इन मुर्तियांे को जल्द स्थापित करने के कार्य का शुभारम्भ किया गया है। इन मूर्तियों को सरस्वती के तट पर तैयार करने उपरान्त कल्चर पार्क में लाइटिंग का कार्य पूरा करके सजाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पिछले सरस्वती महोत्सव में सरस्वती तीर्थ पिहोवा को और अधिक सुंदर बनाने के लिए कलर पार्क तैयार किया जा रहा था, जिसके लिए कला एवं सांस्कृतिक विभाग तथा हरियाणा सरस्वती बोर्ड के सहयोग से कलाकारों की कला से पत्थरों को तराश कर विशाल मूर्तियों का आकार देकर सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन मूर्तियों में 7 हजार साल पुरानी सरस्वती की सांस्कृतिक विरासत को भी देखने का अवसर मिलेगा। इन सभी 16 मूर्तियों को सरस्वती के घाट पर सजाया जाएगा। इससे सरस्वती तीर्थ का सौंदर्यीकरण बढ़ने के साथ साथ दूर दराज से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मूर्तिकला को देखने का अनोखा अवसर भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त नगर पालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने सरस्वती विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुमन सिंह किरमच का धन्यवाद करते हुए कहा की मां सरस्वती के पावन तट पर कलर पार्क से सरस्वती तीर्थ का सौंदर्य करण और बढ़ेगा और दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को मां सरस्वती के पुरंातनों को देखने के अवसर के साथ-साथ ज्ञान भी होगा। इस अवसर पर सरस्वती बोर्ड के सदस्य रघुविंदर सिंह मोरथली की उपस्थित रहे।