अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता सम्मानित______________________
किशनगंज:- जिले में मद्यनिषेध एवं अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पाठामारी थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० गंगा प्रसाद गुप्ता को जुलाई 2026 में मद्यनिषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए “सराहनीय सेवा पुरस्कार” प्रदान किया गया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया है कि गंगा प्रसाद गुप्ता द्वारा जुलाई माह में अवैध शराब बरामदगी एवं मद्यनिषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया गया। उनके इस योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।
किशनगंज पुलिस द्वारा हाल के दिनों में भी पाठामारी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता को मिले इस सम्मान से पाठामारी थाना पुलिस टीम में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय स्तर पर इसे पुलिस की सक्रियता और नशामुक्ति के प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला कदम माना जा रहा है।
#KishanganjPolice #PathamariPolice #GangaPrasadGupta #SantoshKumar #MadhNishedh #KishanganjNews #SeemanchalExpressNews