
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालका की एनएसएस इकाइयों द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। 13 अगस्त को रंगोली प्रतियोगिता एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वयंसेवकों ने आकर्षक रंगोलियों एवं प्रेरणादायक नारों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया।
इसी क्रम में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी पर आधारितएक वृत्तचित्र (Documentary) का प्रदर्शन किया गया। वृत्तचित्र के माध्यम से स्वयंसेवकों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और कठिन परिस्थितियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इतिहास के इस दुखद अध्याय से परिचित कराने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, शांति एवं एकता का संदेश देना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. बिंदु की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और सद्भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम NSS कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. आशीष कुमार एवं सविता के मार्गदर्शन के साथ- साथ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जसपाल, सहायक प्रोफेसर डॉ. गीता एवं अनु के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सार्थक एवं प्रभावशाली बनाया।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia