पाठामारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,150 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार_________
किशनगंज:- पाठामारी थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नूरी चौक के पास एनएच-327ई हाइवे से 150 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान एक Chevrolet कार (रजिस्ट्रेशन नंबर MP07CD4521) की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान कोशिश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार व्यक्ति को थाना लाया गया है। मामले में शराब तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#PathamariPolice #Kishanganj #BiharPolice #LiquorSeized #PoliceAction #Thakurganj
Jokihat, Araria | Aug 12, 2026