Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल |  12 Aug 2026 10:55 PM (IST) Ballia News In Hindi: इस आदेश को लेकर यू ट्यूबर आक्रोशित हैं, इनकी मानें तो बीएसए का यह तुगलकी फरमान है जिसे तत्काल वापस लेना चाहिए. डीएम को भी इस मामले को देखते हुए इसे वापस करना चाहिए. बीएसए कार्यालय बलिया उत्तर प्रदेश के बलिया में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में यूट्यूबर और किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.7 अगस्त के जारी इस आदेश में बी.एस.ए. ने यूट्यूबर पर यह आरोप लगाया है कि विद्यालयो में यूट्यूबर और बाहरी व्यक्तियों द्वारा शिक्षकों और स्टाफ का वीडियो और फ़ोटो बना कर सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है, जिससे बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है.  बी.एस.ए. मनीष सिंह द्वारा जारी इस आदेश को लेकर यूट्यूबर में भारी आक्रोश है.  बीएसए द्वारा जारी इस आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि अधोहस्ताक्षरी या सक्षम अधिकारी के अनुमति के बिना कोइ भी यूट्यूबर, बाहरी व्यक्ति या सोशल मीडिया से जुड़ा किसी भी व्यक्ति का तत्काल प्रभाव से परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कर फ़ोटो या वीडियो नही बनायेगा. यूटूबर्स ने बताया तुगलकी फरमान  इस आदेश को लेकर यू ट्यूबर आक्रोशित हैं, इनकी मानें तो बीएसए का यह तुगलकी फरमान है जिसे तत्काल वापस लेना चाहिए. डीएम को भी इस मामले को देखते हुए इसे वापस करना चाहिए. यूटूबर यह दिखाते हैं कि पठन-पाठन कैसे चल रहा है. विद्यालयों में शिक्षक समय पर आ रहे हैं कि नही आ रहे हैं. बच्चों को पढ़ा रहे हैं कि नहीं. इसके अलावा मीड-डे मील की क्या व्यवस्था है?  परिषदीय विद्यालयों में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है जिसकी कोई सीमा नही है. अपनी कमियों को छुपाने के लिए इनके द्वारा यूट्यूबर पर बैन किया गया है. विद्यालयों में पढ़ाई नहीं होती है शिक्षक मोबाइल में रील बनाने में व्यस्त है ? बीएसए की मंशा पर सवाल  यूट्यूबर बीपी यादव की मानें तो ऐसी कौन चीज है जिसे बीएसए छिपाना चाहते हैं ? ऐसा क्या हो रहा है उन स्कूलों में जिसे छिपाने के लिए प्रवेश वर्जित कर रहे हैं. विद्यालयों में जो ये दिखाते है कि 25 बच्चे हैं, 30 बच्चे हैं. धरातल पर वो बच्चे ही नहीं हैं. एमडीएम के नाम पर सिर्फ घपला चल रहा है. बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा है. इससे भी उनको डर लगता है. विद्यालयों में टीचर

Ballia, Ballia | Aug 13, 2026

MORE NEWS

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास bjp पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

#BalliaNews

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास bjp पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी। #BalliaNews

Ballia, Ballia | Aug 16, 2026

*आज दिनांक 15.08.2026 रात्रि के करीब 7:30 बजे थाना नरही के अंतर्गत आशीष कुमार वर्मा पुत्र श्री कैलाश प्रसाद वर्मा निवासी उजियार अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे कि कुमकुम पट्टी उजियार ग्राम के पास बाइक सवार व्यक्तियों के द्वारा इनको रोककर इनके आभूषणों का बैग छीन कर भाग गए उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है,शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*

*आज दिनांक 15.08.2026 रात्रि के करीब 7:30 बजे थाना नरही के अंतर्गत आशीष कुमार वर्मा पुत्र श्री कैलाश प्रसाद वर्मा निवासी उजियार अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे कि कुमकुम पट्टी उजियार ग्राम के पास बाइक सवार व्यक्तियों के द्वारा इनको रोककर इनके आभूषणों का बैग छीन कर भाग गए उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है,शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*

Ballia, Ballia | Aug 16, 2026

*आज दिनांक 15.08.2026 को समय करीब 17.30 बजे थाना दोकटी पर सूचना मिली की सोनू यादव पुत्र विनोद यादव निवासी रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा थाना दोकटी बलिया उम्र करीब 22 वर्ष को जान से मारने की नियत से कुछ लोग द्वारा फायर किया गया है जिसे उसके पीछे गोली है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेन्टर रेफर किया गया है । प्राथमिक पूछताछ में मजरुब द्वारा अपने गांव के कुछ लोंगों का नाम व पुरानी रंजिश का होना बताया । परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*👇🏻

*आज दिनांक 15.08.2026 को समय करीब 17.30 बजे थाना दोकटी पर सूचना मिली की सोनू यादव पुत्र विनोद यादव निवासी रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा थाना दोकटी बलिया उम्र करीब 22 वर्ष को जान से मारने की नियत से कुछ लोग द्वारा फायर किया गया है जिसे उसके पीछे गोली है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेन्टर रेफर किया गया है । प्राथमिक पूछताछ में मजरुब द्वारा अपने गांव के कुछ लोंगों का नाम व पुरानी रंजिश का होना बताया । परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*👇🏻

Ballia, Ballia | Aug 15, 2026

*बलिया में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, परिवहन मंत्री ने किया ध्वजारोहण*

*आजादी को सुरक्षित रखना और देश को मजबूत बनाना हम सबका कर्तव्य : दयाशंकर सिंह*

*तिरंगे को सलामी, सेनानी परिवारों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गूंजा कलेक्ट्रेट*

*बलिया में शान से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 12 खिलाड़ियों को मिली खेल किट*

बलिया। 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को बलिया में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया। परिवहन मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। परिवहन मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को मिठाई, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव के नेतृत्व में वीर लोरिक स्टेडियम में छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग और बालिका वर्ग में 6-6 विजेताओं को परिवहन मंत्री ने खेल किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी को सुरक्षित रखना और देश को और मजबूत बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजाद कराया, इसलिए नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बलिया का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। मंगल पांडेय, जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर जैसे महान सपूतों ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1942 के आंदोलन में बलिया की भूमिका ऐतिहासिक रही और यहां के सेनानियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बलिया की धरती के वीरों का योगदान देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। हमें उनके बलिदान को याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सीडीओ आलोक कुमार सीआरओ गुलशन सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार आदि उपस्थित रहे।

*बलिया में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, परिवहन मंत्री ने किया ध्वजारोहण* *आजादी को सुरक्षित रखना और देश को मजबूत बनाना हम सबका कर्तव्य : दयाशंकर सिंह* *तिरंगे को सलामी, सेनानी परिवारों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गूंजा कलेक्ट्रेट* *बलिया में शान से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 12 खिलाड़ियों को मिली खेल किट* बलिया। 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को बलिया में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया। परिवहन मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। परिवहन मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को मिठाई, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव के नेतृत्व में वीर लोरिक स्टेडियम में छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग और बालिका वर्ग में 6-6 विजेताओं को परिवहन मंत्री ने खेल किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी को सुरक्षित रखना और देश को और मजबूत बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजाद कराया, इसलिए नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बलिया का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। मंगल पांडेय, जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर जैसे महान सपूतों ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1942 के आंदोलन में बलिया की भूमिका ऐतिहासिक रही और यहां के सेनानियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बलिया की धरती के वीरों का योगदान देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। हमें उनके बलिदान को याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सीडीओ आलोक कुमार सीआरओ गुलशन सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार आदि उपस्थित रहे।

Ballia, Ballia | Aug 15, 2026

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

#BalliaNews

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी। #BalliaNews

Ballia, Ballia | Aug 14, 2026

बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल |  12 Aug 2026 10:55 PM (IST) Ballia News In Hindi: इस आदेश को लेकर यू ट्यूबर आक्रोशित हैं, इनकी मानें तो बीएसए का यह तुगलकी फरमान है जिसे तत्काल वापस लेना चाहिए. डीएम को भी इस मामले को देखते हुए इसे वापस करना चाहिए. बीएसए कार्यालय बलिया उत्तर प्रदेश के बलिया में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में यूट्यूबर और किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.7 अगस्त के जारी इस आदेश में बी.एस.ए. ने यूट्यूबर पर यह आरोप लगाया है कि विद्यालयो में यूट्यूबर और बाहरी व्यक्तियों द्वारा शिक्षकों और स्टाफ का वीडियो और फ़ोटो बना कर सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है, जिससे बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है.  बी.एस.ए. मनीष सिंह द्वारा जारी इस आदेश को लेकर यूट्यूबर में भारी आक्रोश है.  बीएसए द्वारा जारी इस आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि अधोहस्ताक्षरी या सक्षम अधिकारी के अनुमति के बिना कोइ भी यूट्यूबर, बाहरी व्यक्ति या सोशल मीडिया से जुड़ा किसी भी व्यक्ति का तत्काल प्रभाव से परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कर फ़ोटो या वीडियो नही बनायेगा. यूटूबर्स ने बताया तुगलकी फरमान  इस आदेश को लेकर यू ट्यूबर आक्रोशित हैं, इनकी मानें तो बीएसए का यह तुगलकी फरमान है जिसे तत्काल वापस लेना चाहिए. डीएम को भी इस मामले को देखते हुए इसे वापस करना चाहिए. यूटूबर यह दिखाते हैं कि पठन-पाठन कैसे चल रहा है. विद्यालयों में शिक्षक समय पर आ रहे हैं कि नही आ रहे हैं. बच्चों को पढ़ा रहे हैं कि नहीं. इसके अलावा मीड-डे मील की क्या व्यवस्था है?  परिषदीय विद्यालयों में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है जिसकी कोई सीमा नही है. अपनी कमियों को छुपाने के लिए इनके द्वारा यूट्यूबर पर बैन किया गया है. विद्यालयों में पढ़ाई नहीं होती है शिक्षक मोबाइल में रील बनाने में व्यस्त है ? बीएसए की मंशा पर सवाल  यूट्यूबर बीपी यादव की मानें तो ऐसी कौन चीज है जिसे बीएसए छिपाना चाहते हैं ? ऐसा क्या हो रहा है उन स्कूलों में जिसे छिपाने के लिए प्रवेश वर्जित कर रहे हैं. विद्यालयों में जो ये दिखाते है कि 25 बच्चे हैं, 30 बच्चे हैं. धरातल पर वो बच्चे ही नहीं हैं. एमडीएम के नाम पर सिर्फ घपला चल रहा है. बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा है. इससे भी उनको डर लगता है. विद्यालयों में टीचर - Ballia News