कंवरसेन लिफ्ट नहर में पानी चोरी के विरोध में डॉ. राजेंद्र मूंड की अगुवाई में रोष यात्रा
लूणकरणसर - कंवरसेन लिफ्ट नहर में साइफन डालकर की जा रही कथित अवैध पानी चोरी के विरोध में कांग्रेस के लूणकरणसर प्रत्याशी रहे डॉ. राजेंद्र मूंड के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने लालेरा पट्टा से महाजन तक रोष यात्रा निकाली। महाजन उप तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पानी चोरी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। डॉ. मूंड ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही महाजन क्षेत्र में जमीनों की ओपन खातेदारी बंद करने की मांग भी उठाई गई।