सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा: बढ़ौरा पंचायत भवन के पांच ताले तोड़कर लाखों का सामान पार, जरूरी दस्तावेज भी चोरी
सीधी। जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौरा गांव में अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रात के अंधेरे में पंचायत भवन के मुख्य गेट समेत अंदर के चार कमरों के कुल पांच ताले तोड़ दिए और भवन में रखा कंप्यूटर, दो लैपटॉप, टीवी, प्रिंटर सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब दो से तीन लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पंचायत के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेज भी चोरी होने की जानकारी सामने आई है।